पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार बजे तक लगने वाला शिविर 3 घंटे पहले समाप्त

चार बजे तक लगने वाला शिविर 3 घंटे पहले समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समय से पहले कैंप खत्म, परेशान होते रहे मरीज

रविवारको आयोजित कैंसर शिविर का आयोजन सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक करना था लेकिन शिविर को दोपहर एक बजे ही खत्म कर दिया गया इससे आधा दर्जन से अधिक मरीजों का परीक्षण नहीं हो पाया। मरीज ओपी सिकरवार, रमेश गिर, घनश्याम जायसवाल ने बताया कि वे दोपहर एक बजे के बाद शिविर में गए, लेकिन वहां डाक्टर नहीं मिले। वहीं कैंसर विशेषज्ञ डाक्टर पेंढऱकर ने बताया कि शिविर में मरीज नहीं थे। इसी के चलते हम ब्यावरा में डिप्टी डायरेक्टर की बैठक में डाक्टरों से चर्चा करने के लिए निकल गए थे।

जिला अस्पताल में लगाया निशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर

राजगढ़|शहर केजिला अस्पताल में रविवार को निशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 42 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क उपचार के लिए संबंधित अस्पताल भेजा गया। इस दौरान शिविर समय से पहले ही समाप्त कर दिया गया जिससे उपचार कराने आए मरीज परेशान हुए।

अस्पताल की ओपीडी में सुबह नौ बजे शुरू हुए निशुल्क कैंसर शिविर में 42 मरीजों ने पंजीयन कराया जिनका लीलावती अस्पताल के कैंसर विशेषज्ञ दिनेश पेंढारकर ने परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद 15 कैंसर मरीजों को चिंहित कर कीमोथैरेपी के लिए उज्जैन के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं 10 मरीजों को सर्जरी के लिए हमीदिया अस्पताल जाने के लिए कहा। वहीं अन्य मरीजों को जांच कराने की सलाह देने के साथ ही अन्य सलाह दी। इस मौके पर सीएमएचओ एके दीक्षित, सीएस निरंजन सक्सेना, डाक्टर सीएम त्रिपाठी आिद उपस्थित थे।