पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीड़ित परिवार को मिली राहत राशि

पीड़ित परिवार को मिली राहत राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता |नरसिंहगढ़

पिछलेमहीने मकान ढहने से हुई दो बालिकाओं की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को शनिवार को शासन से 5.50 लाख की राहत राशि मिल गई है। इसमें 3.75 लाख जिला प्रशासन से और 1.75 लाख रुपए मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए हैं। गौरतलब है कि 11 अगस्त को हुए हादसे के बाद पीड़ित परिवार को राहत राशि नहीं मिल रही थी। इसी को लेकर भास्कर के 19 सितंबर के राजगढ़-ब्यावरा अंक में समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद तुरंत राहत राशि जारी हो गई।

क्याहुआ था

11अगस्त 2014 को सूरजपोल मोहल्ले में राजनारायण शर्मा मकान बारिश की वजह से ढह गया था। इसमें उनकी 2 नन्हीं बेटियों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से उनकी प|ी और बडी बेटी बिस्तर पर हैं और पूरा परिवार नपा के सामुदायिक भवन के एक कमरे में रह रहा है। अब राहत राशि मिलने के बाद शर्मा परिवार के पास सिर छिपाने के लिए छत का इंतजाम हो सकेगा।

भास्कर इंपेक्ट

नरसिंहगढ़। मामले में बरती गई लापरवाही को लेकर भास्कर के 19 सितंबर के अंक में समाचार प्रकाशित किया गया था।