पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महोत्सव को मिले कृषि वैज्ञानिक

महोत्सव को मिले कृषि वैज्ञानिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस ब्लॉक में यह कृषि वैज्ञानिक रहेंगे साथ

ब्लॉककृषि वैज्ञानिक

नरसिंहगढ़ डीके सूर्यवंशी

सारंगपुर मुकेश सिंह

राजगढ़ डॉक्टर जीके नैना

ब्यावरा अखिलेश श्रीवास्तव

खिलचीपुर केके शर्मा

जीरापुर सत्येंद्र सिंह तोमर

^कृषि महोत्सव के तहत कृषि क्रांति रथ के साथ कृषि वैज्ञानिक साथ रहेंगे। इसके लिए सीहोर से तीन कृषि वैज्ञानिक महोत्सव में शामिल होंगे। वही क्लस्टर गांव में टीकाकरण कार्य करने के लिए भी कहा गया ताकि पशु पालकों को भटकना पड़े। -जेएसपंद्राम, उपसंचालककिसान कल्याण एवं कृषि विभाग राजगढ़

कार्यालय संवाददाता|राजगढ़

बुधवारसे शुरू होने वाले कृषि महोत्सव के दौरान गांवों में टीकाकरण भी किया जाएगा। पशुओं के जरूरी टीके लगाने के साथ ही अन्य उपचार भी होंगे, इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गुरुवार दोपहर एक बजे से शुरू होने वाले कृषि महोत्सव के दौरान कृषि क्रांति रथ एक दिन में तीन क्लस्टर(एक क्लस्टर में तीन से चार गांव) गांवों का भ्रमण करेगा। जहां 21 विभागों की सेवाएं दी जाएंगी। पशु पालन विभाग गांव में टीकाकरण सहित अन्य उपचार भी करेगा। इस दौरान सभी किसानों के पशुओं को टीकाकरण कर पाना संभव नहीं है। क्योंकि एक क्लस्टर गांव में तीन गांवों को सम्मिलित किया है। एक क्लस्टर में कृषि क्रांति रथ तीन घंटे ही रुक पाएगा। ऐसे में दो से तीन हजार पशु पालकों के पशुओं का टीकाकरण कर पाना मुश्किल होगा।

रथके साथ भ्रमण के लिए मिले कृषि वैज्ञानिक : कृषिविज्ञान केंद्र में तीन ही कृषि वैज्ञानिक हैं। ऐसे में उनका छह रथ के साथ भ्रमण पर जा पाना मुश्किल था। इसलिए जिले में सीहोर से तीन अतिरिक्त कृषि वैज्ञानिकों की व्यवस्था की गई है। अब छह ब्लॉक के छह रथ के साथ कृषि वैज्ञानिक होंगे जो किसानों की समस्याओं को हल कर सकेंगे।