पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तर पर 24 लगाएंगे निशाना

राज्य स्तर पर 24 लगाएंगे निशाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़

श्रीनृसिंह स्टेडियम में दो दिनों से चल रही स्कूल शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 5 जिलों के कुल 96 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 24 का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। राजगढ़ जिले से सर्वाधिक 13 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। इनमें सभी नरसिंहगढ़ की शिक्षण संस्थाओं से हैं। चयनित खिलाडी़ 11 अक्टूबर से धार में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन में जिला खेल अधिकारी पीयूष शर्मा, विष्णु झाला, उमाशंकर मालवीय, राधेश्याम भिलाला, रामकुमार पुष्पद आदि का योगदान रहा।

राजगढ़ जिले से चयनित प्रतिभागी

सीनियरवर्ग: बालक वर्ग में शासकीय श्री विक्रम उत्कृष्ट विद्यालय के जगदीश और आशुतोष और बालिका वर्ग में शासकीय कन्या उमावि की पूजा, रजनी और बुलबुल।

जूनियर वर्ग : बालक वर्ग में शासकीय श्री विक्रम उत्कृष्ट विद्यालय के जितेंद्र और शासकीय कन्या उमावि की रीना और मधु।

मिनी वर्ग : बालक वर्ग में डीए पब्लिक स्कूल के अजय और सतीश, बालिका वर्ग में शासकीय कन्या उमावि की सोनम, पिंकी और डीए स्कूल की संजना।