अब दो भागों में होगा बायपास का निर्माण
शहरकी मेन रोड पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए बनने वाले सिटी बायपास के प्रपोजल में नपा ने फेरबदल किया है। अब यह दो फेस में बनाया जाएगा।
नगर पालिका ने अजनार नदी किनारे बनाए जाने वाले सिटी बायपास के प्रपोजल में बदलाव करते हुए इसे दो फेस में बनाने का निर्णय लिया है। ढाई किमी लंबे सात मीटर चौडे़ सिटी बायपास के लिए नौ करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। नए प्रपोजल के अनुसार पहले फेस में अजनार नदी किनारे मुल्तानपुरा से अस्पताल रोड तक बायपास के लिए काम होगा। इसके बाद दूसरे फेस में अस्पताल रोड से राजगढ़ रोड तक बायपास के लिए काम शुरू कराया जाएगा।
सिटी बायपास अजनार नदी किनारे से बनेगा। इससे मेन रोड का ट्रैफिक कम होगा।
ट्रैफिक