पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिद्धपीठ तक पहुंचने चौड़ी हो रही रोड, पार्किंग सुविधा भी मिलेगी

सिद्धपीठ तक पहुंचने चौड़ी हो रही रोड, पार्किंग सुविधा भी मिलेगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिद्धपीठमां जालपा मंदिर पर विकास कार्य करने के लिए सवा करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पर्यटन विकास निगम ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। इसी के चलते सड़क को चौड़ा करने के साथ ही पहाड़ी के नीचे पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। कुछ साल पहले सिद्धपीठ मां जालपा के दर्शन के लिए सीढ़ियों का निर्माण हुआ था। इसके बाद पहाड़ी पर पहुंचने के लिए सड़क बनाई गई लेकिन यह मार्ग पहाड़ी से मलबा गिरने के चलते संकरा होने लगा था। अब सड़क को चौड़ा करने के साथ ही दोनों तरफ दीवार भी बनाई जाएगी। इसके साथ ही फुटपाथ बनाकर पौधरोपण किया जाएगा।

सौंदर्यीकरणऔर झूले भी योजना में शामिल

पर्यटनविकास निगम सिद्धपीठ पर सड़क और पार्किंग के अलावा सौंदर्यीकरण का काम भी करेगा। इसके लिए रास्ते के साथ ही पहाड़ी के ऊपर और नीचे सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ पहाड़ी के ऊपर बच्चों के मनाेरंजन के लिए झूले सहित अन्य संसाधन भी जुटाए जाएंगे। इसके अलावा दो सुविधाघर भी तैयार किए जा रहे हैं।

पर्यटन विभाग पहाड़ी के नीचे तैयार की जा रही पार्किंग।