पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसरों ने आपदा से निबटने के टिप्स दिए

अफसरों ने आपदा से निबटने के टिप्स दिए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विपत्ति,संकट और आपदा के समय व्यक्ति को बुद्धि और विवेक से काम लेना चाहिए ताकि संकट से आसानी से निबटा जा सके। यह बात किशनगढ़ कोठी स्थित होमगार्ड कार्यालय में आयोजित आपदा प्रबंधन-क्षमता वृद्धि विषय पर आधारित कार्यशाला में कलेक्टर आनंद कुमार शर्मा ने कही। गुरुवार को इस दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ हुआ।

कार्यशाला में श्री शर्मा ने कहा कि संकट अथवा आपदा से निबटने की पूर्व तैयारी और प्रबंधन के लिए संबंधितों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने केडेट्स को पुलिस, स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य,पशु चिकित्सा, होमगार्ड से सहयोग किस प्रकार लिया जाए, आपदा के समय एवं आपदा के बाद क्या-क्या करना चाहिए जैसे बिंदुओं पर जानकारियां दीं। एसपी श्री शुक्ला ने कहा बाढ़ और भूकंप के समय बचाव और सुरक्षा के लिए किए जाने वाले उपायों की जानकारियां दी और प्रतिभागी केडेट्स के प्रश्नों के उत्तर दिए।इस अवसर पर एसपी शशिकांत शुक्ला, एसडीएम अंजली शाह, जिला कमांडेंट एमपी सिंह कुशवाह सहित विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य-प्राध्यापक, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्काउट, गाइड मौजूद रहे।

कार्यशाला में मौजूद स्काउट-गाइड्स।