- Hindi News
- दो दिन से लगातार हो रहे हैं फाल्ट, लोग परेशान
दो दिन से लगातार हो रहे हैं फाल्ट, लोग परेशान
उपभोक्ताओंको पर्याप्त वोल्टेज के साथ सुरक्षित बिजली मुहैया कराने के बिजली कंपनी के दावे बीते दो दिनों में ही फेल होते दिख रहे हैं। इसमें शहर के विभिन्न इलाकों में हुए बिजली फाल्ट सहित कम वोल्टेज से हजारों लोग परेशान रहे। कंपनी बिजली सुधार के नाम पर गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। हजारों लोग बीते दो दिनों तक बिजली से संबंधित समस्या से परेशान रहे। शनिवार रात रविवार सुबह शहर के अलग - अलग इलाकों में हुए बिजली फॉल्ट से हजारों लोगों को समय पर बिजली नहीं मिल पाई। लोगों के घरेलू कामकाज पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वहीं बिजली पर आधारित कारोबार करने वाले दुकानदारों का कार्य प्रभावित रहा।
बिजलीसुधार में हैं खामियां
जानकारीके अनुसार बिजली वितरण कंपनी 6 करोड़ की लागत से ब्यावरा सारंगपुर शहरी क्षेत्र में बिजली सुधार करवा रही है। इसमें भी कोताही बरती जा रही है।
प्रोजेक्ट के तहत पुराने खंभों के स्थान पर नए खंभों में बिजली कोटेड केबल डलना है, लेकिन संबंधित कंपनी ने शहर के विभिन्न इलाकों में पेड़ों पर ही केबल टांग दी। यह हालात पंचमुखी हनुमान मंदिर, काजीवाला बाग एबी रोड पर देखने को मिल रहे हैं। इसी के साथ कई स्थानों पर लगाए नए खंभों के नए ट्रांसफार्मर में अब तक बिजली कनेक्शन नहीं किए गए। इससे बिजली लोड बढ़ने पर फाल्ट हो रहे हैं।
केस 2
केस 1
पिछले सप्ताह हुए
बिजली फाल्ट
कबकहां : रविवारसुबह जूना ब्यावरा डा. जोशी मार्ग
क्याहालात : इसदिन अचानक एक बिजली खंभे के तारों में फॉल्ट हो गया। इसके कुछ देर बाद ही तारों से चिंगारियां निकलने लगी। यह आग की शक्ल में बदल गई। इससे आसपास के लोग दहशत में गए। इसके बाद बिजली बंद हो गई।
क्यासमस्या : क्षेत्रके हजारों लोगों को देर तक बिजली नहीं मिल पाई। इसमें लोग खासे परेशान रहे।
कबकहां : शनिवाररात बिजली कंपनी का विकास फीडर
क्याहुआ : इसफीडर की बिजली लाइन में अचानक फॉल्ट हो गया
क्यासमस्या : इसफीडर से जुडे़ गुना बायपास चौराहा, राजगढ़ रोड, पंचशील कॉलोनी आदि इलाकों में रात भर बिजली का कम वोल्टेज बना रहा। इससे घरों में अंधेरा बने रहने के साथ हजारों लोग चेन की नींद नहीं ले पाए।
जल्दीपूरा होगा प्रोजेक्ट
^तेजहवा बारिश से बिजली फॉल्ट हुए थे। इन्हें ठीक करा दिया। बिजली सुधार प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। पूरा होते ही हजारों लोगों को पर्याप्त सुरक्षित बिजली मिला करेगी। पर्याप्त सुधार के बाद फिर परेशानी नहीं होगी। -आरपीबिसारिया, डीई मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ब्यावरा