पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिक्त पदों पर भर्ती के लिए दिया संघ ने ज्ञापन

रिक्त पदों पर भर्ती के लिए दिया संघ ने ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़|मध्यप्रदेश अनुसूचितजाति-जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ ने रिक्त बैकलॉग पदों की भर्ती के लिए मंगलवार को राज्यपाल के नाम एडीएम अमरपालसिंह को ज्ञापन दिया।

इसमें 11 सूत्रीय मांगों का निराकरण 30 मार्च तक करने की मांग की गई। अजाक्स द्वारा मंगलवार को दिए इस ज्ञापन में रिक्त बैकलॉग पदों पर भर्ती के लिए एकल विज्ञापन जारी करने, जिला अस्पताल में कार्यरत ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर मानदेय देने, शहर के मंगलभवन के फर्श को ठीक करने के साथ ही अन्य मांगों को पूरा करने के लिए कहा है। इस मौके जिलाध्यक्ष सजन मोहन भारती, महेश वर्मा, गुजराज वर्मा, प्रेमसिंह, कैलाश खरे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।