पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 88 शिक्षक गायब, 69 स्कूलों में बंद मिला मध्यान्ह भोजन

88 शिक्षक गायब, 69 स्कूलों में बंद मिला मध्यान्ह भोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके सरकारी स्कूलों में शिक्षकों शाला प्रभारियों की मनमानी और समूहों द्वारा मध्यांह भोजन वितरण में लापरवाही की जांच के लिए एक साथ 44 टीमों ने निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के 780 मिडिल प्राइमरी स्कूलों में से 69 स्कूलों में मध्यांह भोजन वितरण बंद मिला। जबकि 88 शिक्षक ड्यूटी के दौरान गायब मिले। जिला पंचायत सीईओ ने इस बारे में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिले के स्कूलों में लापरवाही की लगातार शिकायतों के बाद शनिवार सुबह से शाम पांच बजे के बीच सभी ब्लॉक में एक स्पेशल जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सभी छह ब्लॉक के चुनिंदा 730 स्कूलों का निरीक्षण बीईओ, बीआरसीसी, बीएसी और सीएसी की टीमों ने किया। इस दौरान राजगढ़ ब्लॉक के 31 स्कूलों में से दो में प्रधानाध्यापक सहित 25 सहा अध्यापक सहा शिक्षक और चार संविदा शिक्षक गायब मिले। यहां के 10 गांवों के स्कूलों में मध्यांह भोजन भी नहीं बांटा जा रहा। इसी तरह ब्यावरा ब्लॉक में जांच के दौरान 12 स्कूलों में मध्यांह भोजन बंद मिला। यहां पांच शिक्षक ड्यूटी से गायब पाए गए। खिलचीपुर में तीन प्रधानाध्यापक, 12 सहा अध्यापक और दो संविदा शिक्षक मौके पर मौजूद नहीं थे। यहां भी सात स्कूलों में मध्यांह भोजन बंद था। जीरापुर ब्लॉक के स्कूलों में से दो में प्रधानाध्यापक, छह में सहा अध्यापक गायब थे। यहां सबसे ज्यादा 25 स्कूलों में मध्यांह भोजन नहीं बांटा जा रहा था। इसी तरह सारंगपुर ब्लॉक के स्कूलों में निरीक्षण के दौरान एक स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित 14 सहा अध्यापक और दो संविदा शिक्षक गैर हाजिर थे। नरसिंहगढ़ ब्लॉक के स्कूलों में जांच में 10 सहा अध्यापक गायब मिले। यहां भी 10 स्कूलों में मध्यांह भोजन नहीं दिया जा रहा था।

पहली बार किया एक साथ निरीक्षण का प्रयोग

प्रभारीसीएमओ आरपी अहिरवार ने बताया कि स्कूलों में उपस्थिति पढ़ाई सुचारू करने के लिए एक साथ सभी बीईओ, बीआरसी, बीएसी को जांच के निर्देश दिए थे। इस कारण एक साथ इतने स्कूलों का निरीक्षण हो सका। इसके बाद आरोपी शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी करेंगे।

^एक साथ स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए अलग-अलग स्तर की टीमों बनाई थीं। इन्होंने जो जांच रिपोर्ट दे दी है। इसके आधार पर अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी किए हैैैै। साथ ही जो मध्यांह भोजन समूह काम नहीं कर रहे हैं उन्हें हटाने क