बालक को बिच्छू ने काटा
बालक को बिच्छू ने काटा
ब्यावरा|क्षेत्रकेगांव खरेटिया में रविवार सुबह दस वर्षीय बालक साजिद को एक बिच्छू ने काट लिया। इसके बाद उसका पिता शराफत खान अपने बालक के उपचार के लिए एक झाड़ फूंक वाले के पास पहुंचा। जहां बालक की हालत ठीक नहीं हुई। हालत अधिक खराब होने पर गंभीर हालत में बालक को सिविल अस्पताल में भर्ती किया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजगढ़ रेफर कर दिया गया।