पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पचोर|जली हुई हालत में इलाज के लिए शुक्रवार की रात

पचोर|जली हुई हालत में इलाज के लिए शुक्रवार की रात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पचोर|जली हुई हालत में इलाज के लिए शुक्रवार की रात सरकारी अस्पताल में लाई गई दुलतारिया गांव की 20 वर्षीय ज्योति पति मनोज मालवीय की राजगढ़ ले जाते समय रात करीब 12 बजे रास्ते में मौत हो गई। मेडिकल अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र भदौरिया ने बताया कि मृतका को 90 प्रतिशत जली हुई हालत में लाया गया था। उसकी खराब हालत देखकर डॉक्टर ने उसे तुरंत राजगढ़ रेफर कर दिया। मृतका ने तहसीलदार को दिए मृत्यु पूर्व बयान में बताया था कि पति के शराब पीकर आने की बात को लेकर उसका पति के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद उसने रसोई गैस जलाकर खुद को आग लगा ली थी। उसे 90 प्रतिशत जली हुई हालत में उसका पति मनोज और ससुराल के अन्य परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। दूसरी ओर सूचना के बाद शनिवार सुबह अस्पताल में पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में टीआई सुनील शर्मा का कहना है कि जांच चल रही है जो भी तथ्य मिलेंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मौत के बाद अस्पताल में रोते हुए परिजन।

पांच साल पहले हुई थी शादी
बर्रूखेड़ी की रहने वाली ज्योति की शादी 5 साल पहले मनोज से हुई थी। उसके भाई लक्ष्मण सिंह ने आरोप लगाया है कि मनोज संतान नहीं होने और कम दहेज लाने की बात कहकर अक्सर ज्योति के साथ मारपीट करता था। यह भी आरोप लगाया कि ज्योति की मौत के बाद उन्हें शनिवार सुबह सूचना दी गई। हादसे के बाद से ज्योति की मां कला बाई और दूसरे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

90 फीसदी जली महिला की राजगढ़ ले जाते समय मौत
खबरें और भी हैं...