ग्रामीण युवाओं ने गजलें सुनाईं और शेर पढ़े
बकानी में शुक्रवार रात को कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि विधायक गिरीश भंडारी थे।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा से की गई। कार्यक्रम में आए कवियों, शायरों ने गीत,गजलों और शेरो-शायरी से श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। इनमें धार के शैलेंद्र यादव, इंदौर के कुलदीप रंगीला, इटारसी के बृजकिशोर पटेल, अरनियाकलां के हजारीलाल हवलदार, भोपाल की लता स्वरांजलि, राजगढ़ के शाहिद प्रहरी, पचोर के मिथुन मिथिलेश, उमरी के लाड सिंह राजपूत सूत्रधार, बकानी के हरि सिंह राजपूत, बैतूल के रामचरण यादव और मंडावर के राहुल पटेल शामिल थे। आयोजक स्थानीय युवाओं ने आमंत्रित कवियों और कलाकारों का शॉल-श्रीफल से अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन कुरावर के दीपक दबंग ने किया।