पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिश्वतखोर एएसआई निलंबित

रिश्वतखोर एएसआई निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़|कोतवाली थानेमें पदस्थ एएसआई रामगोपाल उइके को लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई के बाद बुधवार को निलंबित कर दिया है। निलंबित एएसआई को लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार शाम चार बजे दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद एएसपी संजय सिंह ने यह कार्रवाई की।

एएसआई रामगोपाल उइके ने मधापुरा के अमरसिंह को पिछले 12 दिनों से बैठा रखा था। इसके खिलाफ 10 सितंबर को ज्यादती का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद भी आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए 18 हजार रुपए की मांग आरोपी के भाई गोकुल तंवर से की थी। तीन हजार रुपए पहले ही दे दिए थे। दस हजार रुपए मंगलवार शाम चार बजे दरगाह गेट पर गोकुल ने एएसआई को दिए। इसी दौरान लोकायुक्त पुलिस ने एएसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर देर शाम जमानत पर छोड़ दिया था। एएसपी संजय सिंह ने एएसआई श्री उइके को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया है।

^लोकायुक्तपुलिस की कार्रवाई के बाद एएसआई रामगोपाल उइके को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई देर शाम तक चली, इस कारण निलंबन दूसरे दिन हुआ। मामले की पड़ताल भी की जा रही है। -संजयसिंह, अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक राजगढ़