व्यवस्था बनाने के लिए हिदायत
ब्यावरा|आगरा-मुंबई राष्ट्रीयराजमार्ग के राजगढ़ बायपास चौराहे पर आसपास के गांव के ग्रामीण सब्जी की दुकानें लगा रहे थे। इनकी वजह से ट्रैफिक की समस्या हो रही थी। इसके अलावा दुर्घटनाओं की आशंका भी बन रही थी। देहात थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर हाईवे चौराहे की सब्जी की दुकानें को व्यवस्थित कर दिया है।