- Hindi News
- सर्जन के ट्रांसफर से लोग नाराज, ज्ञापन दिया
सर्जन के ट्रांसफर से लोग नाराज, ज्ञापन दिया
स्वास्थ्यविभाग ने सिविल अस्पताल में काम कर रहे क्लास सर्जन को दूसरे ब्लॉक के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। इससे अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो पाने की आशंका पर लोगों में नाराजगी जताई। इस निर्णयों से नाराज लोगों ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंप कर अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारू कराने की मांग की।
बुधवार दोपहर शहर के कई लोगों ने राजगढ़ बायपास चौराहे पर प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें भूपेंद्र जोशी, प्रेमलाल, शरद, संदीप सहित अन्य लोगों ने मांग रखी कि ब्यावरा सिविल अस्पताल में कई जटिल ऑपरेशन कर चुके सर्जन डा. विनय झा को स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे ब्लॉक के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। जबकि उक्त सर्जन से क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त उपचार सुविधाएं मिल रही थी। नौ माह पूर्व सर्जन श्री झा के आने के बाद अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में कई गंभीर मरीजों के ऑपरेशन होने लगे थे। इसमें कई लोगों को जीवन दान मिला।
बदइंतजामी से बिगड़ी सिस्टर की हालत-अस्पताल प्रबंधन ने कुछ दिन पहले अस्पताल का दवा वितरण कक्ष दूसरे स्थान पर कर दिया है। इस वजह से एक दिन पहले रात को एक सिस्टर मरीज के लिए अकेले दवा लेने पहुंची तो वह दहशत में गई। सिस्टर की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती किया। दवा वितरण कक्ष का स्थान बदलने से नाराज लोगों ने बुधवार दोपहर अस्पताल प्रभारी डा भानू सक्सेना से आपत्ति जाहिर करते हुए दवा वितरण कक्ष को नियत स्थान पर संचालित करने की मांग रखी।
ब्यावरा| बड़ीमुश्किल से अस्पताल की ओटी में ऑपरेशन शुरू हो पाए थे।