पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक में बाधा बन रहे आवारा मवेशी

ट्रैफिक में बाधा बन रहे आवारा मवेशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^सड़कों पर जमे रहने वाले मवेशियों को हटाने के लिए कर्मचारी लगा रखे हैं। इसके बाद भी लोगों को हो रही समस्याओं पर संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया जाएगा। -इकरारअहमद, सीएमओनपा ब्यावरा

ब्यावरा|पिछले एकमाह से शहर की मेन रोड सहित आसपास की सड़कों पर डेरा जमाए आवारा मवेशियों से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। इससे सैकड़ों वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। नपा ने सड़कों पर बैठे रहने वाले मवेशियों को सड़क से हटवाने के इंतजाम नहीं किए। ऐसे हालात में शहर की मेन रास्तों में सुबह से रात तक मवेशियों का जमावड़ा रहता है। खासतौर से एबी रोड, बस स्टैंड, राजगढ़ रोड, बालाजी मंदिर के सामने सहित अन्य स्थानों पर यह हालात रोज बने रहते हैं।

सैकड़ोंवाहन चालकों की फजीहत : सड़कोंपर दिन रात डेरा जमाए बैठे मवेशियों से दोपहिया सहित चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। वाहन चालक बमुश्किल सड़क से निकलते हैं। ऐसी स्थिति में कई बार दुर्घटना हो जाती है। मेन रोड पर ट्रैफिक जाम हो जाता है। शनिवार को वाहन चालक रामप्रसाद शर्मा, दया सिंह आदि ने कहा कि नपा को वाहन चालकों सहित अन्य लोगों की सुविधा के लिए सड़कों पर डेरा जमाए मवेशियों को हटवाना चाहिए।