- Hindi News
- रायसेन को हराकर राजगढ़ टीम सेमीफाइनल में पहुंची
रायसेन को हराकर राजगढ़ टीम सेमीफाइनल में पहुंची
ब्यावरा|मप्र क्रिकेटएसोसिएशन द्वारा सीहोर में आठ दिसंबर से आयोजित संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रायसेन टीम को हरा दिया। अब जिला टीम के खिलाड़ी सेमीफाइनल मुकाबले में सीहोर टीम के सामने अपना खेल हुनर दिखाएंगे। गुरुवार को सीहोर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में राजगढ़ जिला टीम ने रायसेन टीम को हरा दिया। 35 अोवर के इस रोचक मुकाबले में जिला टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें जिला टीम की ओर से रवि कारपेंटर ने 42 रन बनाकर पांच विकेट लिए। वहीं अखिलेश सिंह ने 50 रन बनाकर दो विकेट लिए। इसके अलावा रिषि शर्मा ने भी 29 रन बनाए। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से जिला टीम ने इस दिन 35 अोवर में 265 रन बनाए थे। इसके जवाब में रायसेन टीम ने 180 रन बनाए थे। इस तरह जिला टीम विजयी रही। खेल अधिकारी सईद खान, खेल शिक्षक दिनेश वर्मा ने बताया कि अब जिला टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 13 दिसंबर को सीहोर टीम के बीच होगा।