पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेन रोड का ट्रैफिक डायवर्ट करने बनेगा वैकल्पिक मार्ग

मेन रोड का ट्रैफिक डायवर्ट करने बनेगा वैकल्पिक मार्ग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^ट्रैफिकसमस्या को देखते हुए मेन रोड के अलग से एक ओर मार्ग बनाने पर काम चल रहा है। इसकी रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। इसके बाद काम शुरू कराया जाएगा। -इकरारअहमद, सीएमओनपा ब्यावरा

हजारों को यह मिलेगी सुविधा

पहलेसे व्यस्त रहने वाली एबी रोड पर लगातार ट्रैफिक का दबाव रहता है। इससे सड़क पर आए दिन जाम के हालात बन जाते हैं और लोगों को परेशानियां बढ़ जाती हैं। अलग से वैकल्पिक मार्ग बनने के बाद मेन रोड पर ट्रैफिक का भार कम हो जाएगा। मुल्तानपुरा क्षेत्र से वाहन चालक सीधे अस्पताल रोड राजगढ़ रोड पर निकल सकेंगे।

कार्यालय संवाददाता|ब्यावरा

शहरकी मेन रोड की ट्रैफिक समस्या हल करने के लिए नगर पालिका अलग से वैकल्पिक मार्ग बनाने जा रही है। इसके लिए स्थान का चयन हो चुका है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। नपा ने मेन रोड का ट्रैफिक दूसरे रूट पर डायवर्ट करने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने का निर्णय लिया है। एबी रोड मुल्तानपुरा के पास अजनार नदी के छोटे पुल से लेकर राजगढ़ रोड अजनार नदी के पुल तक ढाई किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी। इस बीच अस्पताल रोड पर एक ब्रिज भी बनाया जाएगा। इस पूरे काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए नपा ने डीपीआर पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके अगले चरण में सड़क पर काम शुरू किया जाएगा। इसमें तीन करोड़ राशि खर्च होने की संभावना है।

चयनितस्थान का लिया लेबल : अलगसे मार्ग बनाने के लिए नपा अधिकारियों ने मुल्तानपुरा से लेकर अस्पताल रोड तक इसके आगे लंबे हिस्से में जमीन चिंहित की है। इसका लेबल कार्य भी पूरा करा लिया गया है, ताकि सड़क निर्माण के दौरान किसी प्रकार की परेशानियां नहीं हो पाए।