- Hindi News
- चुनाव आयोग ने जिले की चुनावी व्यवस्थाओं को सराहा
चुनाव आयोग ने जिले की चुनावी व्यवस्थाओं को सराहा
प्रदेशमें नगरीय चुनावों के दौरान जिले में व्यवस्थाओं और बेहतरीन इंतजामों से मप्र इलेक्शन कमीशन बेहद प्रभावित है। इन व्यवस्थाओं को नजदीक से जानने और समीक्षा करने के लिए चीफ इलेक्शन कमिश्नर (सीई) आर परशुराम बुधवार को राजगढ़ आने वाले थे। लेकिन अंतिम पलों में उनका दौरा कैंसिल हो गया।
जिले में हाल ही में हुए 12 नगरीय निकायों के चुनावों में जिले का प्रदर्शन शानदार रहा। यहां नामांकन जमा कराने से लेकर वोटिंग और काउंटिंग तक के दौरान प्रशासन ने सिर्फ व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी थीं बल्कि इन व्यवस्थाओं में नागरिकों ड्यूटी स्टाफ की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया था। इस कारण यहां चुनावी दलों ने बेहतर तरीके से काम किया था। चुनावों के बाद दलों में शामिल सभी श्रेणियों के कर्मचारियों में शासन के इस व्यवहार को लेकर बेहतर फीडबैक भी मिला। जिला निर्वाचन अधिकारी आनंदकुमार शर्मा के अनुसार चुनावों में जिले के परफार्मेंस के चलते मप्र इलेक्शन कमीशन ने बाकी जिलों की तुलना में राजगढ़ को बेहतरीन माना है। इसीलिए सीई आर परशुराम जिले का दौरा कर यहां की व्यवस्थाओं को मॉडल बनाने के लिए बुधवार को राजगढ़ पहुंचने वाले थे।
^मुख्य चुनाव आयुक्त बुधवार को राजगढ़ जिले के दौरा पर आने वाले थे। किसी कारणवश उनका दौरा रद्द हो गया है। हो सकता है वह यहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बाद में यहां आएं। जिला चुनाव कार्यालय ने जो भी बेहतर हो सकता था, चुनाव के दौरान करने की कोशिश की थी। अगले चुनावों में इससे और बेहतर चुनाव कराने की कोशिश करेंगे। -आनंदकुमार शर्मा, जिलानिर्वाचन अधिकारी कलेक्टर राजगढ़
खुजनेर में मतदान से लेकर मतगणना तक आदर्श व्यवस्थाएं की गईं। (फाईल फोटो)