इस बार आधा रह गया हज यात्रियों का कोटा
जिलेमें इस बार हज यात्रियों का कोटा अाधा कर दिया है। इस बार सिर्फ 55 यात्री जिले से हज यात्रा पर जा सकेंगे। इसमें भी दो यात्री पड़ोसी जिले शाजापुर के राजगढ़ कोटे से भेजे जाएंगे। यात्रियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
जिले से बीते साल 105 लोग हज यात्रा के लिए गए थे। इस बार यह कोटा घटाकर आधा कर दिया गया है। जिले के लिए हज यात्रा का कोटा 115 यात्रियों का है लेकिन इस बार हज यात्रा के लिए महज 55 लोगों को ही स्वीकृति मिल सकी है। इस कारण यात्रा पर जाने वाले दर्जनों लोगों में मायूसी है। यात्रियों की ट्रेनिंग और टीकाकरण का काम जारी है। सोमवार को शहर के इकरार हसन के निवास पर हज यात्रियों की ट्रेनिंग आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में हज यात्री मौजूद रहे। अंजुमन इस्लाम कमेटी जिला सदर हाजी अब्दुल हनीफ खान ने बताया कि कोटा कम किए जाने से इस बार कई यात्री हज नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों को दिमागी बुखार से बचाने के लिए मैनिन्जाइटिस के टीके लगाए गए हैं।
कहांसे कितने जाएंगे हज यात्री
जिलेसे इस बार 35 पुरुष 20 महिलाएं जाएंगे। जबकि बीते साल जिले से 105 लोग हज यात्रा के लिए गए थे। इस बार राजगढ़ ब्यावरा तहसील से छह-छह, नरसिंहगढ़ से 17, सारंगपुर तहसील से 13, खिलचीपुर तहसील से चार और जीरापुर से सात और पचाेर तहसील से एक यात्री हज के लिए रवाना हो रहे हैं।
ट्रेनिंग में बताएंगे नियम
जिलासदर श्री खान ने बताया ट्रेनिंग के दौरान हज यात्रियों को सऊदी अरब की यात्रा के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सावधानी, नशे ज्वलनशील पदार्थ, हथियार नहीं ले जाने वहां के यातायात नियमों के पालन के बारे में भी बताया गया।
17से शुरू होगी यात्रा
उन्होंनेबताया ·कि इस बार सामान्य वीआईपी कोटे से कुल 55 यात्री जिले से हज यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के लिए इंदौर भोपाल से 17 से 21 सितंबर तक उड़ान भरी जाएंगी जो यात्रियों को मदीना शरीफ जद्दा पहुंचाएंगी। यात्रा सात अक्टूबर तक चलेगी।
^इस बार सऊदी हज में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण निर्माणों की वजह से यात्रा का कोटा कम किया गया है। इसके साथ ही हज पर जाने वालों के लिए टीकाकरण ट्रेनिंग का कार्यक्रम जारी है। 17 सितंबर से यात्रा शुरू होगी अब्दुलहनीफ खान, जिलासदर अंजुमन इस्लाम कमेटी