पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेट्रोल पंप पर एक दूसरे से हेलमेट लेकर ले रहे पेट्रोल

पेट्रोल पंप पर एक-दूसरे से हेलमेट लेकर ले रहे पेट्रोल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारंगपुर | शासन के सख्त आदेश से नगर में मंगलवार को सुबह से पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। वहीं वाहन चालक नगर में हेलमेट खरीदने के लिए भटक रहे हैं। वाहन चालक एक-दूसरे के हेलमेट लेकर पंप से पेट्रोल ले रहे हैं। शासन ने नियम को लागू तो कर दिया, लेकिन नगर में आटोपार्ट्स व अन्य दुकानों पर हेलमेट बिक्री के लिए नहीं हैं। दोपहिया वाहन चालक किशोर, प्रकाश, वैभव, राेहित, अर्पित जैन, गौरवर, आत्माराम ने बताया कि एक सप्ताह से शहर मे हेलमेट की तलाश की जा रही है। मगर दुकानों पर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इस कारण बाइकों में पे ट्रोल लेने के लिए खासी परेशानी उठाना पड़ रही है। शासन का बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं का नियम वाहन चालकों के लिए भारी पड़ रहा है।

नियम का पालन कर रहे हैं
बिना हेलमेट के लोग पेट्रोल के लिए परेशान तो हो रहे हैं, लेकिन शासन के नियम का पालन करना भी जरूरी है। सुरक्षा की दृष्टि से धीरे-धीरे लोगों की आदत में आ जाएगा। -ज्योति बघेल, जिला खाद्य अधिकारी राजगढ़

खबरें और भी हैं...