राज्य स्तर पर खेलेंगे जिले के खिलाड़ी
खेलशिक्षा के तहत देवास में 13 सितंबर से राज्य स्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई।
इसमें भोपाल संभाग की टीम की ओर से राजगढ़ जिले के 22 खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगे। शनिवार को देवास में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले राजगढ़ जिला के खिलाड़ी बस स्टैंड पर एकत्रित हुए।
यहां खेल शिक्षिका चंदा खान, चंचल पालीवाल आदि ने बताया कि जिला की ओर से कविता, ज्योति, प्रियंका, सागर परमार,अशोक राजपूत, निकिता शर्मा, राखी, शिवांगी, निर्मला, कपिल, सुनील, विशाल, तेजस, अरुण, रिजवान, संजय, पचोर के विशाल, राजगढ़ के अखिल दुबे, ब्यावरा ज्योति कान्वेंट के शौकी खान सहित मानस, उत्कृष्ट स्कूल कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र खिलाड़ी शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी 18 सितंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे।
इन खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय चयन पर उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य आरके यादव, दिनेश वर्मा, पीयूष शर्मा सहित खेल जगत से जुड़ी हस्तियां गौरवांवित हो रही हैं। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए छात्र खिलाड़ियों को चिंहित किया जाएगा।