हादसे में एक की मौत दूसरा गंभीर रेफर
ब्यावरा|राजगढ़ रोडपर गांव कटारिया खेड़ी के पास शुक्रवार रात साढ़े दस बजे एक बाइक को सामने से रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। इसे भोपाल रेफर किया है। पुलिस ने बताया कि रात को लील-वे गांव निवासी हेमराज पुत्र घीसालाल मेवाड़े 30 वर्ष गांव के ही मोर सिंह मेवाड़े बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इस बीच रास्ते में इनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में हेमराज की मौत हो गई और मोर सिंह घायल हो गया।