- Hindi News
- सेवानिवृत्ति के छह माह पहले जमा करना होंगे पेंशन प्रकरण
सेवानिवृत्ति के छह माह पहले जमा करना होंगे पेंशन प्रकरण
राजगढ़| आगामीछह माह में सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारी, कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण सेवानिवृत्ति से पहले जिला पेंशन कार्यालय में जमा कराएं। जिन पेंशन प्रकरणों में आपत्ति के निराकरण में यदि कोई मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर एक से 2 बजे तक जिला पेंशन कार्यालय में कार्यालय प्रमुख संपर्क कर भी सकते हैं। यह बात कलेक्टर आनन्द कुमार शर्मा ने जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देश देते हुए कही। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि अधिकारी, कर्मचारी के 31 दिसंबर 16 तक के प्रकरणों के एसएफएमएस साफ्टवेयर में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जानकारी निर्धारित प्रारूप में एक सप्ताह में प्रस्तुत किए जाएं। इससे पेंशन प्रकरणों में अनावश्यक देरी हो।