पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैरहाजिर प्रधानाध्यापकों को शोकाज नोटिस

गैरहाजिर प्रधानाध्यापकों को शोकाज नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता|नरसिंहगढ़

बुधवारको बीआरसी भवन में ब्लॉक के मिडिल स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक ली गई। इसमें एएलएम शिक्षण पद्धति के बारे में बताया गया। इसके साथ ही स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन, सायकिल और यूनिफार्म वितरण आदि के बारे में जानकारी ली बैठक को राजगढ़ डाइट से आए महेश चौहान, बीआरसी अजीत कुमार पांडे, बीजीसी संध्या चौहान, बीएसी सुरेंद्र सिंह भदौरिया, गिरिराज भंडारी, नरेंद्र मिश्रा, नानकराम यादव आदि ने संबोधित किया। बैठक में ब्लॉक के 160 में से 140 प्रधानाध्यापक शामिल हुए। बीअारसी श्री पांडे ने बताया कि गैरहाजिर प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। साथ ही 15 दिनों में संकुल स्तर पर बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।