पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काली पट्‌टी बांधकर मारपीट का विरोध

काली पट्‌टी बांधकर मारपीट का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेकी अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ मरीजों के परिजनों द्वारा किए जा रहे अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे डॉक्टरों में आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं इन घटनाओं का डॉक्टर काली पट्टी बांधकर विरोध किया जा रहा है।

बीते दिन नरसिंहगढ़, ब्यावरा, सारंगपुर, राजगढ़ और पचोर में डॉक्टरों के साथ मरीजों के परिजनों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छापीहेड़ा के स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इसके साथ ही मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और चिकित्सा स्टाफ को सुरक्षा मुहैया कराने की प्रशासन से मांग की। इस मौके पर डॉ. डीआर पच्चीसिया, डॉ. केएन भिलवारे सहित स्टाफ नर्स मौजूद रहीं।

छापीहेड़ा। कालीपट्‌टी बांध कर विरोध जताते डॉक्टर।