- Hindi News
- पंचायत चुनाव: पांच अतिरिक्त उप जिला चुनाव अधिकारी नियुक्त
पंचायत चुनाव: पांच अतिरिक्त उप जिला चुनाव अधिकारी नियुक्त
नगरीयनिकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। कलेक्टर आनन्द कुमार शर्मा ने पंचायत आम निर्वाचन व्यवस्थित एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए 5 अतिरिक्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं। उन्होंने जिले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजगढ, ब्यावरा, नरसिंहगढ़ एवं खिलचीपुर-जीरापुर को अतिरिक्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत नियुक्त किया है।
इसी प्रकार पंचायत रिटर्निंग आफीसर एवं सहायक रिटर्निंग आॅफिसर नियुक्त किए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर मौके पर उपस्थित होकर निर्वाचन क्षेत्र के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। जिला पंचायत राजगढ़़ के लिए आनन्द कुमार शर्मा कलेक्टर राजगढ रिटर्निंग आफीसर रहेंगे। सहायक रिटर्निंग आफीसर के रूप में अपर कलेक्टर अमरपाली सिंह जिला योजना अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह सोलंकी को बनाया गया है। इसके अलावा जनपद वार भी रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किए हैं।