पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मधुमक्खियों के हमले से 40 लाेग घायल

मधुमक्खियों के हमले से 40 लाेग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता|नरसिंहगढ़

बुधवारको सराना गांव में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक एचआर जांगड़े की अंत्येष्टि में शामिल होने आए विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल मेहताब अस्पताल ले जाया गया।

घटना के चलते अंत्येष्टि करीब 5 घंटे रुकी रही। घायलों में राजगढ़ सीएमएचओ डॉ एके दीक्षित, गुना सीएमएचओ भी शामिल थे। घायलों में एक व्यक्ति की हालत ज्यादा खराब बताई गई है। घटना सुबह करीब 10.30 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंत्येष्टि के दौरान परंपरा के मुताबिक मृतक बुजुर्ग अधिकारी के परिजन परंपरा के तहत बैंडबाजे बजाकर उन्हें अंतिम विदाई दे रहे थे।

शोर सुनकर अंत्येष्टि स्थल के पास पेड़ पर लगे छत्ते में बैठी मधुमक्खियां लोगों पर टूट पडीं। कुछ लोगों ने जैसे तैसे जमीन पर लेटकर खुद को बचाया। इसके बावजूद करीब 40 लोग मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए। कई स्थानीय घायल ग्रामीणों ने तो घरेलू उपचार कर खुद का इलाज किया। बाकी को सिविल मेहताब अस्पताल ले जाकर इलाज किया गया। बाद में अंत्येष्टि दोपहर करीब 3 बजे की गई।