- Hindi News
- अव्यवस्थाओं के बीच राज्य ओपन परीक्षा आज से
अव्यवस्थाओं के बीच राज्य ओपन परीक्षा आज से
अधिकांश परीक्षा केंद्रों में बिजली के वैकल्पिक इंतजाम नहीं हैं।
परेशान रहेंगे हजारों विद्यार्थी
राज्यओपन से परीक्षा दे रहे कक्षा दसवीं बारहवीं के हजारों परीक्षार्थी परेशान रहेंगे। जिले के दो ही शहरों में बनाए गए 18 परीक्षा केंद्रों में कुरावर, सारंगपुर, नरसिंहगढ़ सहित अन्य दूर दराज क्षेत्र के परीक्षार्थी ब्यावरा राजगढ़ में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में पहुंचेंगे। यहां परीक्षार्थियों के सामने आवागमन से संबंधित परेशानियां रहेंगी। इसी के साथ कई परीक्षा केंद्रों में बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर सहित बिजली के वैकल्पिक इंतजाम नहीं हैं।
^ऊपरी स्तर से ही जिले के दो शहरों में राज्य ओपन परीक्षा केंद्र बनाने के लिए स्थान का चयनित किया है। हम परीक्षा केंद्रों को अपडेट कर रहे हैं। -जेपीयादव, बीईओब्यावरा
ब्यावरा|मप्र राज्यओपन की परीक्षाएं 13 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले के दो शहरों में ही परीक्षा केंद्र बना दिए। अधिकांश परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं हैं। इस कारण दूर दराज से आने वाले हजारों परीक्षार्थी परेशान होंगे। मप्र राज्य ओपन परीक्षा शनिवार से शुरू होगी। शिक्षा विभाग ने जिले के राजगढ़ ब्यावरा में 18 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें ब्यावरा के 13 राजगढ़ के पांच परीक्षा केंद्र शामिल हैं। ब्यावरा के तेरह परीक्षा केंद्रों में कक्षा दसवीं के पांच हजार 685 कक्षा बारहवीं के 3309 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
इनकेंद्रों पर परीक्षा देंगे विद्यार्थी
शिक्षाविभाग के अनुसार जिले के राजगढ़ ब्यावरा ब्लॉक में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में से अकेले ब्यावरा में उत्कृष्ट, कन्या स्कूल, राजगढ़ रोड मिडिल स्कूल, मानस हायर सेकंडरी, ज्योति कान्वेंट, सरस्वती शिशु मंदिर, एमटीएम, आरके एकेडमी, सरदार पटेल, विवेकानंद विद्या विहार, आरके कान्वेंट, आइडियल कान्वेंट इंडियन कान्वेंट स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया है।