पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल मेगा लोक अदालत में आज सुलझेंगे मामले

नेशनल मेगा लोक अदालत में आज सुलझेंगे मामले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़| जिलेमें शनिवार को जिला मुख्यालय पर न्यायालय परिसर में नेशनल मेगा लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जिला न्यायाधीश आरके दुबे, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में आयोजित लोक अदालत में मोटर दुर्घटना, क्लेम प्रकरण, वैवाहिक, भरण-पोषण, विद्युत अधिनियम, निगोसिएबल इंस्टूमेंट एक्ट के तहत 138 चैक बाउंस, आपराधिक, सिविल, राजस्व न्यायालय, ग्राम न्यायालय, प्रिलिटिगेशन आदि प्रकरण समझौते के आधार पर निपटाए जाएंगे। नगर पालिका, बीएसएनएल, बैंक रिकवरी से संबंधित प्रकरणों में आपसी राजीनामा के तहत निराकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही विद्युत अधिनियम के तहत आने वाले प्रकरणों में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं नगर परिषदों के संपत्तिकर के प्रकरणों में कर और अधिभार की राशि में 25 से 100 फीसदी छूट दी जाएगी। लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए पक्षकारों को सूचना पत्र जारी किए जा चुके हैं।

बकायावसूली होगी लोक अदालत में

पचोर|शनिवारको लगाई जाने वाली नेशनल लोक अदालत में बिजली कंपनी ने 235 उपभोक्ताओं को 65.50 लाख की वसूली के लिए नोटिस जारी किए हैं। कंपनी के अधीक्षण यंत्री पी. क्षेत्रे ने बताया कि घरेलू, कृषि और औद्योगिक कनेक्शनों के उपभोक्ताओं को बिल जमा करने पर 40 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।