पेंशनर्स संघ का प्रांतीय अधिवेशन 2,3 अप्रैल को नरसिंहगढ़ में होगा
भास्कर संवाददाता| नरसिंहगढ़
मप्र पेंशनर्स संघ का प्रांतीय अधिवेशन 2,3 अप्रैल को शहर में होगा। मंगलवार को संघ की तहसील इकाई की बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता राजगढ़ के रिटायर्ड प्रधानाध्यापक ताहिर हसन फारुखी ने की। बैठक में अधिवेशन की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई। मौके पर अंशदान देने की घोषणा भी हुई। इनमें जीरापुर के रामरतन शर्मा ने 51 हजार, राजगढ़ के रिटायर्ड डीजे कृष्ण कुमार गुप्ता और जीरापुर के जनपद अध्यक्ष दिनेश पुरोहित ने 11-11 हजार रुपए देने की घोषणा की। बैठक में संघ के उपप्रांताध्यक्ष मनोहर सिंह परिहार, तहसील अध्यक्ष अमर सिंह बीकावत, डॉ ओमप्रकाश साहू, केपी अग्रवाल, देव बख्श विश्वकर्मा, नरेंद्र कुमार शुक्ला, प्रेमनारायण विजय, दिलीप सिंह परमार, कृष्णगोपाल दीक्षित आदि शामिल हुए।