पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एएसआई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

एएसआई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोट में लगे कैमिकल चिपकने के बाद हाथ धुलाती पुलिस।

खुदकुशी की कोशिश कर चुका आरोपी

गोकुलतंवर ने बताया कि उसके भाई अमरसिंह तंवर से जैतपुरा निवासी एक महिला जबरन शादी करना चाहती है। इससे छुटकारा पाने के लिए अमरसिंह ने पहले भी जहरीला पदार्थ खाया था। इसके बाद महिला ने उसके भाई के खिलाफ ज्यादती का प्रकरण दर्ज कराया। इसके सिलसिले में कोतवाली पुलिस उसके भाई को 12 दिन से थाने में बैठाए रही। साथ ही उसे बचाने के लिए पहले 50 हजार रुपए की मांग की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद भी उसे कार्ट में पेश करने के एवज में 18 हजार रुपए की मांग की गई।

^थाना कोतवाली में पदस्थ एएसआई रामगोपाल को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को फिलहाल जमानत पर छोड़ दिया है। -राजकुमारशर्मा, डीएसपीलोकायुक्त पुलिस भोपाल

कार्यालय संवाददाता|राजगढ़

कोतवालीथाने में पदस्थ एएसआई रामगोपाल पुत्र प्यारेलाल उइके को एक दुष्कर्म के आरोपी को बचाने के एवज में उसके परिजनों से दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म के आरोपी को पिछले 12 दिनों से पुलिस ने थाने में बैठा रखा था। 10 सितंबर को उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। मगर उसे कोर्ट में पेश करने की जगह रिश्वत पाने का इंतजार किया जा रहा था।

लोकायुक्त में मामले की शिकायत करने वाले मधापुरा राजगढ़ निवासी गोकुल तंवर ने बताया कि उसके भाई अमरसिंह पुत्र मांगीलाल तंवर के खिलाफ एक महिला ने ज्यादती की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 12 दिन पहले पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था। 10 सितंबर को महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया था।

मगर उसे कोर्ट में पेश करने की जगह एएसआई रामगोपाल पुत्र प्यारेलाल उइके ने इस मामले में मदद बचाने के एवज में परिजनों से 18 हजार रुपए मांग रहा था। आरोपी के भाई गोकुल तंवर ने तीन हजार रुपए देने के बाद लोकायुक्त पुलिस भोपाल से इसकी शिकायत की थी। मंगलवार शाम चार बजे लोकायुक्त टीम के कहने पर गोकुल ने एएसआई को रिश्वत के दस हजार रुपए देने के लिए दरगाह गेट पर बुलाया था। जहां मौजूद टीम ने उसे रुपए लेते ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारीसे पहले वर्दी उतराई : लोकायुक्तपुलिस ने रिश्वत के रुपए लेत