पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्क और वैकल्पिक मार्ग के लिए जमीन का चयन

पार्क और वैकल्पिक मार्ग के लिए जमीन का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके हजारों लोगों के सपनों का शहर बनाने के लिए नगर पालिका ने कवायद शुरू कर दी। इसके पहले चरण में प्रोग्रामर टीम के साथ नपा अधिकारियों ने शहर में पार्क बनाने एक वैकल्पिक मार्ग के लिए राजस्व अमले के साथ जमीन चिंहित की है। विकास की इस रिपोर्ट को शासन को सौंपा जाएगा। जहां से राशि मिलने के बाद विकास काम शुरू किए जाएंगे।

मंगलवार दोपहर नगर पालिका अधिकारी ने प्रोग्रामर टीम के साथ शहर के कई इलाकों की जायजा लिया। नपा उपयंत्री एमके दीक्षित भोपाल प्रोग्रामर टीम के एजे खान सहित पांच सदस्यीय टीम ने शहर में एक सुंदर पार्क विकसित करने एबी रोड पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए एक दो किमी लंबे वैकल्पिक मार्ग के लिए जमीन तलाशी। प्रोग्रामर टीम के साथ राजस्व विभाग के सदस्य भी मौजूद थे।

शासनको सौंपेंगे रिपोर्ट

चिंहितजमीन पर विकास काम कराने के लिए नपा अब मप्र शासन को रिपोर्ट सौंपेगी।

हजारोंको यह होगा फायदा: कामहोने पर शहर के हजारों लोगों की ट्रैफिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। इंदौर रूट से आने वाले वाहन सहित राजगढ़ रोड की ओर जाने वाले सैकड़ों लोग वैकल्पिक मार्ग से एक से दूसरे स्थान पर पहुंच सकेंगे।

यहां चिंहित की जमीन

प्रोग्रामरसहित नपा टीम ने राजगढ़ रोड मुक्तिधाम के पीछे सरकारी जमीन पर बड़ा पार्क बनाने के लिए चिंहित किया है। इसके अलावा दो किमी लंबे का वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए राजगढ़ रोड अजनार नदी से अस्पताल रोड के पुल के पास होते हुए मुल्तानपुरा क्षेत्र तक जमीन चिंहित की गई है।

राशि मिलते ही शुरू किया जाएगा विकास

^शासनसे राशि मिलते ही विकास काम शुरू कराए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट शासन को सौंपी जा रही है। एमकेदीक्षित, उपयंत्रीनपा ब्यावरा

ब्यावरा| पार्कके लिए जमीन चिंहित करती टीम।