झंडा फहराकर बैजनाथ पशु मेले का शुभारंभ
जिलामुख्यालय पर हर साल लगने वाले बैजनाथ महादेव पशु मेला मंगलवार से शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ विधायक अमर सिंह यादव ने ध्वज फहराकर किया। इस मौके पर नपाध्यक्ष प्रेम साहू, सीएमओ आरपी नायक सहित नपा कर्मचारी मौजूद रहे।
मेले में आसपास ग्रामीण क्षेत्र के पशु पालक भी पशुओं के साथ मौजूद रहे। मेले में जिले सहित अन्य जिले प्रांतों से किसान व्यापारी पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए आते हैं। मेला शुरू होने के साथ ही पशु पालकों का आना शुरू हो गया है। कार्यक्रम को उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद मंसूरी, मनोज नामदेव सीएमओ श्री नायक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह चौहान, शैलेश गुप्ता, संजय गुप्ता, कैलाश प्रजापति, मोहम्मद शफीक गामा, दीपक शर्मा, लईक कुरैशी, उपयंत्री शिव गोपाल शर्मा, शिवपाल सिंह भाटी, प्रवीण नामदेव, लक्ष्मीचन्द्र जाटव आदि मौजूद रहे।
राजगढ़|ध्वज फहराकरमेले का शुभारंभ करते विधायक।