बकानी में कवि सम्मेलन आज
बकानी में कवि सम्मेलन आज
मंडावर | बकानी गांव में शुक्रवार की रात कवि सम्मेलन रखा जाएगा। इसका आयोजन सभी ग्रामीण मिलकर करेंगे। सम्मेलन में इंदौर के शिव शैलेंद्र यादव, कुलदीप रंगीला, अरनियाकलां के हजारीलाल हवलदार, बृजकिशोर पटेल, भोपाल की लता स्वरांजलि, राजगढ़ के आदित्य प्रहरी, मिथुन मिथिलेश, उमरी के लाड सिंह राजपूत सूत्रधार, बकानी के हरि सिंह राजपूत, बैतूल के रामचरण यादव और मंडावर के राहुल पटेल अपनी कविताएं सुनाएंगे। संचालन कुरावर के दीपक दबंग करेंगे।