िबजली केे 38 आवेदनों का निबटारा
मंडावर | बिजली वितरण कंपनी का उपभोक्ता निवारण शिविर गुरुवार को स्थानीय बिजली कंपनी के दफ्तर में लगाया गया। शिविर की शुरुआत मां दुर्गा के चित्र की पूजा के साथ की गई। शिविर में पहुंचे 45 में से 38 उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। बाकी की समस्याएं एक सप्ताह में निपटाने का आश्वासन दिया। इनमें बिजली के बढ़े हुए बिल, खराब मीटर बदलवाने जैसे मामले शामिल थे। शिविर में कंपनी के राजगढ़ एई एचआर सायमन डाबी और नरसिंहगढ़ डीई सुरेंद्र कुमार गुप्ता खास तौर से मौजूद थे। शिविर में उपभोक्ताओं को बकाया बिल को एकमुश्त जमा करने पर मिलने वाली छूट के बारे में भी बताया गया। शिविर में 50 हजार रुपए की वसूली की गई। शिविर में जेई शैलेंद्र कुमार चौबे, राकेश समलकार, अविनाश सक्सेना, राजेंद्र व्यास, गोविंद पाटीदार, प्रताप सिंह राजपूत, गुलाब सिंह यादव आदि शामिल हुए।