प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन
राजगढ़| पिछड़ा वर्ग कन्या पोस्ट मैट्रिक 50 सीटर छात्रावास ब्यावरा में अधीक्षिका और पिछड़ा वर्ग बालक पोस्ट मैट्रिक 100 सीटर छात्रावास राजगढ़ के अधीक्षक पद पर प्रतिनियुक्ति की जानी है। इसके लिए पात्र शिक्षक आदिम जाति कल्याण विभाग में अपना आवेदन 29 फरवरी तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके बाद पात्र शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।