पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवनारायण की पूजा कर चल समारोह निकाला

देवनारायण की पूजा कर चल समारोह निकाला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देव छठ के मौके पर रविवार को नगर में गुर्जर समाज द्वारा भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम पड़ापड़ के देवरा पर आयोजित किया गया। इसमें मौजूद लोगों ने देव भगवान की पूजा-अर्चना की। इसके बाद समाजबंधुओं ने भगवान देवनारायण की भव्य शोभा यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

शोभा यात्रा देवरा स्थल से दोपहर 12 बजे शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों बड़ा बाजार, पोलखेड़ा चौराहा, बस स्टैंड, झंडा चौक होते हुए पुन: पड़ापड़ देवरा स्थल पर पहुंची। जहां महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। शोभा यात्रा में देव भगवान का रथ शामिल किया गया, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह भगवान की पूजा-अर्चना व स्वागत किया गया। बैंडबाजे वे ढोल-ढमाकों के साथ निकाली यात्रा में शामिल समाजबंधु झूमते-नाचते चल चल रहे थे। इस मौके पर यशवंत सिंह गुर्जर, बलवंत सिंह गुर्जर, हरिसिंह, राकेश आदिमौजूद रहे।

कॉलेज में मनाया बसंतोत्सव : खिलचीपुर। शासकीय महाविद्यालय में शनिवार को एबीवीपी द्वारा बसंतोत्सव मनाया गया। मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। प्राचार्य पीडी गुप्ता, हितेष गुरगेला, सुनीता पांचाल, हरिओम गुरगेला, गोपाल लाल भिलाला, अतुल कुमार हिंगे, रायसिंह सहित कॉलेज स्टाफ व एबीवीपी के हर्षित खंडेलवाल, अतुल सक्सेना आदि छात्र मौजूद रहे।

छात्रों ने की पूजा-आरती
सुठालिया। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर माल्यार्पण किया। इस मौके पर शिक्षकों में सरस्वती मां के संबंध में विस्तार से छात्रों को बताया गया। इस अवसर पर कई छात्र व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

मां सरस्वती की वंदना की
पड़ाना। नगर के मेड़तवाल समाज द्वारा समाज की आराध्य देवी मां फलौदी की शोभा यात्रा निकाली गई। जो आसारेटा चौराहों से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए झिरी स्थान मेड़तवाल धर्मशाला पहुंची। इस दौरान शोभा यात्रा का जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया। इस मौके पर कन्या माध्यमिक स्कूल की छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर में सरस्वती वंदना कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर वसंत उत्सव मनाया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा।

हर्षोल्लास से मना वसंतोत्सव
जीरापुर। नगर में बसंत पंचमी का पर्व शनिवार को भी परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने घर-घर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। वहीं स्कूलों में सरस्वती पूजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने गेहूं की बालियों व आम के फूलों की भी पूजा की। पास के गांव भंडावद में एसके सांई कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने बसंतोत्सव मनाते हुए पूजा-अर्चना की। वहीं संस्था संचालक ने वंसतोत्सव पर प्रकाश डाला।

माचलपुर में शोभायात्रा में शामिल देव भगवान की झांकी।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इससे पूरा माहौल धर्ममय नजर आया।

मां सरस्वती की आरती उतारते शिक्षक व छात्र।

गाजे-बाजे के साथ निकला फलौदी माता का जुलूस
खुजनेर। मेड़तवाल समाज ने मां फलौदी के प्राकट्य उत्सव के मौके पर समाज की कुलदेवी श्री फलौदी माता, महाराज को गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करवाया गया। माताजी का जुलूस श्रीनाथ दास के जीन से प्रारंभ हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्ग राजगढ़ चौराहा, शिमला स्टैंड, मस्जिद चौक, सदर बाजार, पुरानी बस स्टैंड होते हुए मेड़तवाल धर्मशाला पहुंचा। इस दौरान समाज के लोगों ने अपने घरों के सामने माताजी की पूजा-अर्चना की। वहीं नगरवासियों ने जगह जगह माता की झांकी व श्रद्धालुओं का स्वागत किया। जुलूस का समापन समाज की धर्मशाला में महाआरती व प्रसादी वितरण के साथ किया गया।

खबरें और भी हैं...