चार सेक्टर में बांटा शहर, 9 टीम तैनात
दशहरा पर्व पर जुटने वाली भीड़ को देखते सिक्युरिटी का ब्लू प्रिंट हुआ फाइनल। ओडिशा, रायपुर, गीदम, चित्रकोट रोड पर तैनात होगी चेकिंग के लिए टीमें।
भास्करन्यूज | जगदलपुर
इलाकेकी परिस्थितियों और त्यौहार पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। सिरहासार चौक, गोल बाजार, गुरु नानक चौक, मेन रोड, जेल शेड तक के बड़े हिस्सों को एक सेक्टर में बांटा गया है। इसी तरह तीन अन्य सेक्टर में मेडिकल कॉलेज, आकाशवाणी दफ्तर की ओर से नयापारा जाने वाले मार्ग हाता ग्राउंड, कांग्रेस भवन रोड रहेगी।
एक अन्य सेक्टर पॉवर हाउस चौक से दलपत सागर मार्ग के अलावा मावलीपरघाव भंगाराम चौक, सिविल लाइन का बड़ा हिस्सा इसमें शामिल किया गया है। इन पूरे इलाकों में प्रभारियों के साथ पुलिस के 9 ग्रुप तैनात होंगे। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी नामजद रहेगी। इस व्यवस्था के अलावा ओडिशा, रायपुर, गीदम, चित्रकोट मार्ग पर मोबाइल चेक पोस्ट चेकिंग के लिए अलग से टीमों काे लगाया जाएगा। मेला, प्रदर्शनी स्थल के साथ-साथ आधा दर्जन से ज्यादा जगह पर सिविल ड्रेस में काफी तैनाती रहेगी। कुछ दिन पहले इंटेलिजेंस से मिले एक इनपुट के बाद यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम शहर में कोई वारदात कर पाए।
^अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था 25 सितंबर से अलग-अलग ड्यूटी के हिसाब से लगाई जा रही है। सभी ग्रुप को सतर्कता बरतते हुए लोगों की दिक्कतों को ध्यान में रखते ड्यूटी करना है। \\\'\\\' विजयपांडे, एएसपी
10 दिन, 6 जगह, रोज डायवर्ट होगा ट्रैफिक
{ दशहरा पर किए गए सुरक्षा इंतजाम में लगाया गया बल रुटीन फोर्स के अतिरिक्त रहेगा। सेक्टर, जोनल जैसी गश्त के लिए टीमें अलग रहेंगी। पोलकेट संदिग्ध लोगों पर नजर रखने का काम करेगी।
{ रथ परिक्रमा के दौरान गुरुनानक चौक, एमएलबी स्कूल रोड, स्टेट बैंक तिराहा, ठाकुर रोड, सिरहासार चौक के पास ट्रैफिक शाम को डायवर्ट की जाएगी। यह सिलसिला दस दिन तक चलेगा।
{ दुपहिया से लेकर अन्य वाहनों की पार्किंग व्यवस्था शहर के बीचों-बीच स्थित हाता ग्राउंड में की गई है। प्रदर्शनी, मेला रथ परिक्रमा देखने जाने वालों को अपने वाहन वहीं छोड़ने होंगे।
{ वाहनों की चेकिंग के दौरान लोगों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। इस आशय के निर्देश एसपी अजय कुमार यादव ने इस काम में जुट