पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्या है पेंच?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्या है पेंच?

भारतऔर चीन की कोई ऐसी स्पष्ट वास्तविक नियंत्रण रेखा नहीं है, जिस पर दोनों देश सहमत हों। इसलिए जब भी किसी देश की सेना स्वयं के द्वारा घोषित एलएसी पर पेट्रोलिंग करती है तो दूसरे देश को यह घुसपैठ लगती है। कई क्षेत्रों को दाेनों देश अपना हिस्सा मानते हैं। पिछले सप्ताह भारत आए चीन के राष्ट्रपति शी जिंनपिंग ने एलएसी के निर्धारण की प्रक्रिया को शुरू करने पर सहमति जताई थी। इससे स्पष्ट है कि दोनों देशों की सीमाएं तय नहीं हैं।

1996में हुई थी सीमा निर्धारण की कोशिश

पिछलीबार वर्ष 1996 में दोनों देशों ने एलएसी के निर्धारण के लिए एक समझौता किया था। इसके तहत दोनों देशों ने सैन्य क्षेत्र में भरोसा कायम रखने पर सहमति बनाई थी। इसमें कहा गया था कि भारत और चीन एलएसी निर्धारण के पहले चरण में उन हिस्सों पर काम करेंगे, जिनको लेकर दोनों में मतभेद हैं। दोनों देश एक-दूसरे को अपना-अपना नक्शा देने पर भी सहमत हुए थे, लेकिन यह समझौता अमल में नहीं लाया जा सका। 2003 में बातचीत करने और फैसला लेने का जिम्मा विशेष प्रतिनिधियों को सौंपा गया, लेकिन 11 साल और 17 राउंड की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला।