पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक टीनेजर लड़की का डाइट चार्ट कैसा होना चाहिए, जिससे उसे सही पोषण मिल सके?

एक टीनेजर लड़की का डाइट चार्ट कैसा होना चाहिए, जिससे उसे सही पोषण मिल सके?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक टीनेजर लड़की का डाइट चार्ट कैसा होना चाहिए, जिससे उसे सही पोषण मिल सके?

प्रकृतियादव

किसीभी टीनेजर लड़की के लिए नाश्ता करना बहुत ही जरूरी है। नाश्ते में अंडे, फल, दूध, ओटमील या टोस्ट को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही खाने में फाइबर की अधिकता वाले फूड जैसे होलग्रेन ब्रेड, बीन्स, ब्राउन राइस, फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इस बात की कोशिश करें कि दिनभर के खाने का पांचवां हिस्सा आप फलों के रूप में लें। नट्स और सीड्स में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करना बहुत ही कारगर होगा। इस उम्र में ऐसी डाइट लेनी चाहिए, जिसमें आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में हो।



मुझेसिक्स पैक एब्स बनाने हैं। मैं रोज एब्स की एक्सरसाइज करता हूं। कैसी डाइट लेनी चाहिए?

राहुल

दिनमें तीन बार खाना खाएं और तीन बार हल्का स्नैक लें। सुबह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर नाश्ता करें। अंडा, होलग्रेन, फल और सब्जियों को राेजाना की डाइट में अनिवार्य तौर पर शामिल करें। मुट्ठीभर चीज, सोया, अंकुरित अनाज खाना भी लाभकारी होगा। इससे वर्कआउट के कारण आपकी मांसपेशियों पर पड़ रहे दबाव को कम किया जा सकता है। जिम जाने से एक घंटे पहले प्रोटीन शेक जरूर लें। नट्स, सीड्स और ड्राय फ्रूट को दिन में स्नैक के तौर पर लेना बेहतर होगा। अल्कोहल, व्हाइट ब्रेड, व्हाइट राइस, चॉकलेट, आइसक्रीम, मीठे पदार्थ, चिप्स, कोल्डड्रिंक, फास्ट फूड और फैट बढ़ाने वाले पदार्थ खाने से बचें। पेट के आसपास फैट बढ़े। इसके लिए सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करना लाभकारी होगा। ऐसा करने से आप फैट बढ़ने से रोक पाएंगे और एब्स जल्दी दिखाई देने लगेंगे।



मैंसोलह साल की हूं। वर्कआउट कर पाने की वजह से कम एक्टिव होती जा रही हूंं। मैं मोटी नहीं हूं। मैं कैसी डाइट लूं कि एक्टिव महसूस करूं?

सुप्रिया

संतुलितआहार से आपको एनर्जी लेवल बरकरार रखने में मदद मिलेगी। खाना कम करें। खासकर नाश्ते से कभी भी मुंह फेरें। अपने खाने को पांच भागों में बांट लें। इससे आपको दिनभर एनर्जेटिक महसूस होगा। लो फैट दही, नट्स, ड्राय फ्रूट और चने जैसी चीजें आपके लिए बेहतरीन डाइट साबित होंगी। अपनी डाइट में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट जैसे ब्रैन फ्लेक्स, ओट्स, होल व्हीट, ब्राउन राइस, होल व्हीट पास्ता आदि को शामिल करें। अंडा, डेयरी प्रोडक्ट और मछली जैसे प्रोटीनयुक्