पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कई कलाएं साथ दिखाने का खेल फिगर स्केटिंग

कई कलाएं साथ दिखाने का खेल फिगर स्केटिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह खेल सही रूप से कितना पुराना है ये तो नहीं कहा जा सकता, क्योंकि प्राचीन समय में जानवरों की हडिडयों से बने स्केट मिलते रहे हैं, जिससे पता चलता है कि इनका प्रयोग खेलने या अन्य कामों के लिए किया जाता रहा है। इसके बाद 14वीं शताब्दी में लकड़ी से बने स्केट अस्तित्व में आए और धातु से बने स्केट्स 17 शताब्दी से लोगों द्वारा प्रयोग किए जाने लगे। 1850 के समय में ऐसे स्केट्स आए जो पहले से ही जूतों और बूट्स में लगे होते थे। अगर इसके खेल की बात की जाए तो सबसे पहला आइस स्केटिंग क्लब 1742 में बना था, जिसे एडिनबर्ग स्केटिंग क्लब का नाम दिया गया। 1772 में इसे खेलने के तरीके व नियमों की किताब प्रकाशित हुई, जिसे रॉबर्ट जोन्स ने लिखा था। 18 शताब्दी तक यह खेल महिलाओं के लिए नहीं माना जाता था। इसी वजह से यह स्पीड स्केटिंग और फिगर स्केटिंग में बंट गया।

Figure skAting
खबरें और भी हैं...