पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमेरिका में मेडिकल रिसर्च का बजट घटा

अमेरिका में मेडिकल रिसर्च का बजट घटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैज्ञानिक हलकोंमें यह तथ्य गोपनीय नहीं रहा। अमेरिका की नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट (एनअाईएच) के डायरेक्टर फ्रांसिस कॉलिंस कहते हैं, धन की कमी के कारण मेडिकल आविष्कारों में अमेरिका की सर्वोच्चता खत्म हो रही है। एजेंसी का बजट वर्ष 2004 के 1737 अरब रुपए की तुलना में अब 1861 अरब रुपए है। मेडिकल रिसर्च के खर्च को अगर महंगाई, मुद्रास्फीति से जोड़ा जाए तो वर्तमान बजट 25 फीसदी कम है। एजेंसी को आशा है, राष्ट्रपति ओबामा 2016 के बजट में एजेंसी का बजट 62 अरब रुपए बढ़ा देंगे।

मेडिकल रिसर्च में रही गिरावट के बीच कई कंपनियों का उदय हुआ है। ये कंपनियां लोगों से थोड़ा-थोड़ा पैसा जुटाने (क्राउड फंडिंग) की रणनीति पर चल रही हैं। उदाहरण के लिए वेबसाइट एक्सपेरीमेंट ने हुक वॉर्म की दवा और आंख की प्रोस्थेसिस के लिए 11 लाख रुपए एकत्र किए हैं। एक अन्य साइट कॉनसानो ने वैज्ञानिकों के आकर्षित किया है। नवंबर 2014 में लॉन्च गिव टू क्योर (जीटीसी) नई दवाओं की खोज के क्लीनिकल ट्रायल पर फोकस कर रही है। जीटीसी इस समय अल्जाइमर पर रिसर्च कर रही है।