- Hindi News
- विजय ने बनाया ‘गोल्डन डबल’ जीता 5वां स्वर्ण
विजय ने बनाया ‘गोल्डन डबल’ जीता 5वां स्वर्ण
ओलिंपिकपदक विजेता निशानेबाज विजय कुमार ने 35वें नेशनल गेम्स में शनिवार को दूसरी बार ‘गोल्डन डबल‘ बनाया। स्टार तैराक संदीप सेजवाल ने चौथा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। खेलों के सातवें दिन गत चैंपियन सेना (42 स्वर्ण) ने अपनी बढ़त कायम रखी। महाराष्ट्र (26 स्वर्ण) दूसरे, हरियाणा (26 स्वर्ण) तीसरे स्थान पर है। विजय कुमार ने 25 मी. रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में टीम और व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीते। विजय ने पेम्बा तमांग और गुरप्रीत सिंह के साथ टीम वर्ग का सोना जीता। हरियाणा को रजत और महाराष्ट्र को कांस्य मिला। व्यक्तिगत स्पर्धा में विजय ने सोना, पंजाब के हरप्रीत सिंह ने रजत महाराष्ट्र के शिवराज सासे ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं की 10 मी. एयर पिस्टल स्पर्धा में पंजाब ने टीम और व्यक्तिगत स्वर्ण जीते। हरवीन सराओ, मलाइका गोयल और हीना सिद्धू ने टीम वर्ग का स्वर्ण जीता। हरियाणा को रजत और उत्तर प्रदेश को कांस्य मिला। व्यक्तिगत स्पर्धा में हीना ने सोना, मलाइका ने रजत और हरियाणा की अनुराज ने कांस्य पदक जीता।
सेजवालका तरणताल में तहलका : मध्यप्रदेश के संदीप सेजवाल ने पुरुषों की 100 मी. बेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में एक मिनट 002.3 सेकंड के नए मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता। सेजवाल का यह चौथा स्वर्ण और कुल छठा पदक था। महिलाओं की 100 मी. ब्रेस्टस्ट्रोक का स्वर्ण चंडीगढ़ की चाहत अरोड़ा ने एक मिनट 17.48 सेकंड में जीता। 100 मी. फ्रीस्टाइल स्पर्धा में हरियाणा की शिवानी कटारिया ने 58.34 सेकंड के नए मीट रिकॉर्ड के साथ जीता। शिवानी का यह दूसरा स्वर्ण था।
तीरंदाजीमें असम को सोना : असमकी महिलाओं ने तीरंदाजी के इंडियन राउंड टीम स्पर्धा में पंजाब को पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। महाराष्ट्र को कांस्य से संतोष करना पड़ा। मिक्स्ड टीम वर्ग में मणिपुर ने स्वर्ण पदक जीता। पंजाब को रजत और असम को कांस्य पदक मिला।