ईशांत का बाहर होना तय
रोहितशर्मा और भुवनेश्वर कुमार फिट हैं। दोनों ने शनिवार को अभ्यास सत्र में अपनी फिटनेस साबित की। लेकिन ईशांत शर्मा फिटनेस साबित नहीं कर सके। वे विश्व कप की भारतीय टीम से बाहर हो सकते हैं।
ईशांत का अनफिट होना भारतीय उम्मीदों के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वे टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। पांच हफ्ते से चोटिल ईशांत ऑस्ट्रेलिया में इलाज करा रहे हैं और कड़ी ट्रेनिंग भी कर रहे हैं। लेकिन शनिवार को जब पूरी टीम इंडिया ने अभ्यास किया तो ईशांत इससे दूर रहे। यहां तक कि विश्व कप की टीम में शामिल होने के बावजूद तेज गेंदबाज मोहित शर्मा और धवल कुलकर्णी ने भी अभ्यास किया। माना जा रहा है कि फिजियोथैरेपिस्ट रविवार को ईशांत की फिटनेस पर अंतिम रिपोर्ट सौंपेंगे। मोहित को उनकी जगह विश्व कप टीम में मौका मिल सकता है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की फिटनेस को लेकर स्थिति अभी भी साफ नहीं है। टीम इंडिया के लिए ईशांत के साथ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर और रोहित की भी फिटनेस चिंता का विषय थी। लेकिन इन दोनों ने पूरी मजबूती के साथ अभ्यास में हिस्सा लिया। रोहित ने इस बारे में कहा, ‘मैं अभ्यास मैच खेल रहा हूं।