खिलाड़ी चार्ज, लेकिन दबाव भी है : धोनी
भारतीयकप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि विश्व कप से पहले थोड़ा आराम करने से खिलाड़ियों की ‘बैट्री रिचार्ज’ हुई है और विश्व कप में इसका असर दिखेगा। धोनी ने शनिवार को कहा, ‘पिछले कुछ महीने भारतीय टीम के लिए मुश्किल साबित हुए। लेकिन यह पुरानी बात हो चुकी है। हमें अब जो आराम मिला है वह बहुत मायने रखता है। यह ब्रेक निश्चित ही खिलाड़ियों में नई ऊर्जा भरेगा। बाकी चीजों का पता तो समय आने पर ही चलेगा।’
देशके लिए खेलना ज्यादा महत्वपूर्ण : धोनीदो दिन पहले ही पिता बने हैं। लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार किया कि वे बेटी से मिलने भारत लौटेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं इस समय राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभा रहा हूं। देश के लिए खेलना मेरे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। बाकी सभी चीजें इंतजार कर सकती हैं और विश्वकप सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है।’
पाकिस्तानसे खेलने का अतिरिक्त दबाव नहीं : धोनीने कहा, ‘हर व्यक्ति की अलग राय हो सकती है। मेरे लिए तो पाकिस्तान के खिलाफ खेलना श्रीलंका या ऑस्ट्रेलिया जैसी किसी भी टीम के साथ खेलने जैसा होता है। मैं पाकिस्तान से मैच का अतिरिक्त दबाव नहीं लेता हूं। जब आप पुरानी रंजिश जैसी बातों को सोचने लगते हैं तो बिना वजह ही दबाव को बढ़ा लेते हैं।’
ऑस्ट्रेलियापर होगा अधिक दबाव : धोनीने कहा, ‘मेरा मानना है कि विश्व कप कोई भी संतुलित टीम जीत सकती है। शीर्ष पांच से छह टीमों में जो भी पूरी तरह से आलराउंड प्रदर्शन करेगी वह जीत की हकदार होगी। लेकिन दबाव सबसे अधिक ऑस्ट्रेलिया पर होगा क्योंकि वह मेजबान है।’