साइना-कश्यप जीते, सिंधु ने किया निराश
इंचियोन। सिताराबैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने इंचियोन एशियन गेम्स में महिला एवं पुरुष सिंगल्स के अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। जबकि एक अन्य मैच में वर्ल्ड बैडमिंटन की कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु की जीत का सफर खत्म हो गया।
साइनाक्वार्टर फाइनल में : लंदनओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने ईरान की अघाइहा जिआझा सौराया को मात्र 18 मिनट में 21-7, 21-6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
पीवीसिंधु 1-2 से पराजित : पीवीसिंधु को राउंड ऑफ 16 में इंडोनेशिया की मनुपुट्टी बेल्लाट्रिक्स ने 62 मिनट में 22-21, 21-16, 22-20 से हराया।
पी.कश्यप17 मिनट में जीते : वर्ल्डनंबर 28 पी. कश्यप ने राउंड ऑफ 32 के मैच में अफगानिस्तान के इकबाल अहमद शोकिब को मात्र 17 मिनट में 21-6, 21-6 से हराया।