पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अचरज से भरा \"लाल\'

अचरज से भरा \"लाल\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलग्रह की सतह की मिट्‌टी और वातावरण में मौजूद धूल में बहुत अिधक मात्रा में आयरन ऑक्साइड (लोहे पर लगा जंग) है। इसके कारण यह गहरा भूरे रंग का नजर आता है। इसी लालिमा की वजह से इसे लाल ग्रह भी कहते हैं।

Áअंटार्कटिका से ठंडा

सर्दीके मौसम में मंगल पर न्यूनतम तापमान -133 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, जो धरती पर रिकॉर्ड सबसे कम तापमान (अंटार्कटिका -89 डि.से.) से 34 डि.से. कम है। गर्मियों में मंगल का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है।

Áदो चंद्रमा हैं वहां

मंगलग्रह पर दो चंद्रमा दिखाई देते हैं। इनके नाम फोबोस और डिमोस हैं। फोबोस डिमोस से थोड़ा बड़ा है। फोबोस मंगल की तरफ झुकता जा रहा है। अनुमान है कि पांच करोड़ साल में यह मंगल से टकराकर नष्ट हो जाएगा।



Áसबसे बड़ा क्रेटर

मंगलका सबसे बड़ा क्रेटर (गड्‌ढा) \\\"नॉर्थ पोलर बेसिन\\\' है। लाल ग्रह के उत्तरी गोलार्ध में स्थित यह क्रेटर पूरे ग्रह का करीब 40 फीसदी हिस्सा कवर करता है। इसी स्थान पर क्राइस प्लेनीशिया साइट है, जहां वेकिंग-1 लेंडर का उतारा गया था।

Áएवरेस्ट से ढाई गुना

\\\"ओलिंपसमोंस\\\' मंगल का सबसे ऊंचा (करीब 22 किलोमीटर) पर्वत है। यह हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8.85 किलोमीटर) से भी लगभग ढाई गुना ऊंचा है।