- Hindi News
- सपनों से कभी समझौता नहीं करना चाहिए : आमिर खान
सपनों से कभी समझौता नहीं करना चाहिए : आमिर खान
शरबानी बैनर्जी/ रोमेश साहू | भोपाल
\\\"जिंदगीसमझौता करने का ही नाम है। इंसान को अपने सपनों को पूरा करने के लिए समझौता करना पड़े तो कर लेना चाहिए, लेकिन सपनों से कभी समझौता नहीं करना चाहिए।\\\' यह बात बॉलीवुड अभिनेता मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाने वाले आमिर खान ने सोमवार को संस्कार वैली स्कूल के ऑडिटोरियम में कही। इससे पहले आमिर ने संस्कार वैली में राउंड स्क्वायर कॉन्फ्रेंस -2014 का विधिवत उद्घाटन किया। कॉन्फ्रेंस में 5 महाद्वीपों के 22 देशों से 51 स्कूलों के 375 डेलिगेट्स हिस्सा लेने आए हैं। यह कॉन्फ्रेंस 4 अक्टूबर तक चलेगी।
राउंड स्क्वायर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता आमिर खान ने संस्कार वैली स्कूल के डीन आॅफ स्टडीज दिलीप पांडा से चैट सेशन भी किया। इस दौरान आमिर ने कहा कि, हमारे दिमाग में सवाल होना चाहिए कि क्या मैं जो कर रहा हूं उससे खुशी मिल रही है? शुरू में मैंने कुछ ऐसी फिल्में कीं जिन्हें साइन करके मैं खु़श नहीं था। इसी बीच महेश भट्ट साहब ने मुझे एक स्क्रिप्ट सुनाई। वो भी मुझे पसंद नहीं आई, लेकिन उन्हें मना करना मेरे लिए मुश्किल था। आखिर एक दिन का समय मांगकर मैंने उन्हें मना कर दिया। यदि उस समय हां कर दिया होता तो आज कहीं और होता।
आमिर कहते हैं
>शिक्षा हमेशा व्यवहारिक हो, ऐसा जरूरी नहीं। > गुस्सा बहुत ही नकारात्मक भावना है, जबकि प्रेम और माफी ऐसी भावनाएं हैं, जो व्यक्ति को व्यक्ति से बांध देती हैं। > अभिभावकों को बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना नहीं जगानी चाहिए। > यदि हम चाहते हैं कि बच्चे फूलों की तरह खिलें तो उनकी तुलना दूसरे बच्चों से कभी करें। > स्पोर्ट्स को शिक्षा का हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि यह व्यक्ति को मेहनती, जुनूनी और फोकस्ड बनाती है। अपनी हार स्वीकार करना भी सिखाती है।
> सभी लोगों को लाइव्स आॅफ सेल नामक बायोलॉजी की बुक जरूर पढ़नी चाहिए।
राउंड स्क्वायर दुनिया के 5 महाद्वीपों के स्कूलों का ग्रुप है। राउंड स्क्वायर पर्सनालिटी डेवलपमेंट और स्किल डेवलपमेंट के साथ एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए भी काम करता है। यह यूके की रजिस्टर्ड चैरिटी है। दुनियाभर में 100 से ज्यादा स्कूल इसके मेंबर हैं। यह कॉन्फ्रेंस साउथ ईस्ट एशिया और गल्फ रीजन की ओर से होस्ट की जा रही है।
क्या है राउंड स्क्वायर
संस्कार वैली स्कूल में आयोजित राउंड स्क्वायर कॉन्फ्रें